गौरीगंज: अमेठी में मलिक मोहम्मद जायसी पार्क का कायाकल्प, 80% काम पूरे, अक्टूबर तक होगा पूरा
अमेठी के मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक का कायाकल्प 10.36 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत किया जा रहा है। आधुनिक लाइब्रेरी, 120 सीटों वाला ऑडिटोरियम और आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। परियोजना अक्टूबर तक पूरी होगी और सूफी-कबीर सर्किट को मजबूती मिलेगी।