मोतिहारी: मोतिहारी क्षेत्र के अलग अलग जगहों से वांटेड अपराधी समेत सात को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोतिहारी लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें वांटेड अपराधी समेत वारंटी शामिल हैं। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। घोड़ासहन क्षेत्र के निवासी रेयाजुद्दीन, विनय कुमार, दिनेश पटेल सहित अन्य शामिल हैं।