जशपुर: जशपुर पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया, सूचना के कुछ घंटों में लिया एक्शन
जशपुर के थाना नारायणपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के संवेदनशील मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया है। जशपुर पुलिस शनिवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार मामला 17 फरवरी का है, जब एक 35 वर्षीय महिला और उसकी 13 वर्षीय भतीजी मेहमानी से अपने गांव लौट रही थीं।