घोड़ाडोंगरी: लोनिया गांव में तिलक समारोह का टेंट निकालने के दौरान बिजली के तार से टकराया लोहे का पाइप, युवक को लगा करंट
घोड़ाडोंगरी तहसील के लोनिया गांव में तिलक समारोह का टेंट निकालने के दौरान लोहे का पाइप बिजली के तार से टकरा गया। जिससे युवक को करंट लग गया।युवक को परिजनों ने बुधवार को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार लोनिया गांव में तिलक समारोह का टेंट निकालने के दौरान लोहे का पाइप बिजली के तार से टकरा गया जिससे शिवम घायल हो गया।