घोड़ाडोंगरी: चोपना पुलिस ने नाबालिक बालिका का अपहरण करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
चोपना पुलिस ने नाबालिक बालिका का अपहरण करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार शाम करीब 4 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। चोपना थाना प्रभारी राकेश सरियाम ने बताया कि चोपना थाना क्षेत्र की साढ़े 14 साल की नाबालिक बालिका का संजय प्रजापति एवं मंगल प्रजापति ने 16 जनवरी को अपहरण कर लिया था । परिजनों ने चोपना थाने में मामला दर्ज कराया था।