घोड़ाडोंगरी: दुधावानी गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पति पत्नी एवं बालक हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के दुधावानी गांव के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पति,पत्नी एवं बालक घायल हो गया। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार दुधावानी गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक रामसिंह मर्सकोले, उसकी पत्नी रेखा और बालक राजीव घायल हो गया।