घोड़ाडोंगरी: पांढरा गांव में बाइक और स्कूटी की हुई भिड़त, बाइक सवार युवक एवं स्कूटी सवार महिला हुई घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के पांढरा गांव में मंगलवार दोपहर 12 बजे बाइक और स्कूटी की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक एवं स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। घायलों को टोल नाके की एंबुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। टोल नाके के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार पांढरा में बाइक और स्कूटी की भिड़त हो गई। हादसे में दीपेंद्र यादव और शिवकला देशमुख घायल हो गई।