92 वर्ष की उम्र में भी पर्यावरण संरक्षण का जज्बा, पूर्व डिप्टी रेंजर ने किया पौधरोपण।
शान्त्ठा, देवत पंचायत में पूर्व वन अधिकारी होमिंदर सिंह चौहान और सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता विनोद चौहान ने रोपे पौधे।
गिरीश ठाकुर
चौपाल।: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और प्रकृति के प्रति समर्पण की मिसाल पेश करते हुए शांथा, देवात पंचायत के कुफर नामक स्थान पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर 92 वर्षीय सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर श्री होमिंदर सिंह चौहान ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके साथ सेवानिवृत्त विद्युत विभाग के कार्यकारी अभियंता श्री विनोद चौहान ने भी पौधरोपण किया।
92 वर्ष की उम्र में भी पर्यावरण के प्रति उनका उत्साह क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणादायक है। उनका यह प्रयास संदेश देता है कि प्रकृति की रक्षा के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बन सकती। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण का आधार बन सकता है।
चौपाल क्षेत्र प्राकृतिक संपदा और घने वनों के लिए जाना जाता है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर होने वाले पौधरोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशेषज्ञ और प्रशासन भी लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
92 वर्षीय होमिंदर सिंह चौहान का पौधरोपण निश्चित रूप से नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है—प्रकृति को बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
News Today Himachal
हर खबर, आपके क्षेत्र की आवाज