डौण्डीलोहारा: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्ती, सीईओ जिला पंचायत ने नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर कार्यों की गहन समीक्षा की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर डौण्डीलोहारा और गुण्डरदेही के खण्ड चिकित्सा अधिकारियों सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।