Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image
image
image

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 05 जून 2026 आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति बक्सर के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम स्वच्छता कर्मी, रुद्रा ग्रुप एवं माई भारत के द्वारा विभिन्न गंगा घाटों पर स्वच्छता कार्यक्रम, स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित किया गया। इसके उपरांत चौसा विद्युत संयंत्र पर वन प्रमंडल भोजपुर के द्वारा वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय के प्रांगण में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम, गंगा जागरूकता पर नाटक मंचन, राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मान समारोह, गंगा नदी पर परिचर्चा सहित जल संरक्षण हेतु सांकेतिक रूप से अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद दिलाने का अवसर है एवं गंगा से हमारा जुड़ाव सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक है। इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान 'एक पेड़ मां के नाम 'अभियान के तहत भी पौधारोपण किया गया है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव का भी प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प ले। पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाकर ही हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध करा सकते हैं। जिला पदाधिकारी ने आम जनता से यह भी अपील किया कि वे गंगा में किसी भी प्रकार का कचरा, प्लास्टिक या पूजन सामग्री न डालें तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #bihar #buxarjila #Buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 5, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 05 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमरांव में आयोजित समारोह में बक्सर जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों श्री बालमुकुंद कुमार (जूडो खिलाड़ी) एवं श्री आशुतोष कुमार सिंह (फुटबॉलर) को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा दोनों खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान एवं जिले का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर खिलाड़ियों को मोमेंटो, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

श्री बालमुकुंद कुमार ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में जूडो खेल में रजत पदक प्राप्त कर बिहार एवं बक्सर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं श्री आशुतोष कुमार सिंह ने भारतीय फुटबॉल लीग प्रणाली के महत्वपूर्ण स्तर I-League 3 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बक्सर, एवं उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर भी उपस्थित रहे। 

उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं तथा उनकी सफलता खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

जिला प्रशासन ने दोनों खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की शुभकामनाएं व्यक्त की। 

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #Buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमरांव में आयोजित समारोह में बक्सर जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों श्री बालमुकुंद कुमार (जूडो खिलाड़ी) एवं श्री आशुतोष कुमार सिंह (फुटबॉलर) को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा दोनों खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान एवं जिले का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को मोमेंटो, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री बालमुकुंद कुमार ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में जूडो खेल में रजत पदक प्राप्त कर बिहार एवं बक्सर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं श्री आशुतोष कुमार सिंह ने भारतीय फुटबॉल लीग प्रणाली के महत्वपूर्ण स्तर I-League 3 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बक्सर, एवं उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं तथा उनकी सफलता खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिला प्रशासन ने दोनों खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की शुभकामनाएं व्यक्त की। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #Buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 5, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 05 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीताराम उपाध्याय संग्रहालय बक्सर में पौधारोपण

आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीताराम उपाध्याय संग्रहालय परिसर में संग्रहालयाध्यक्ष एवं सभी कर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर संग्रहालयाध्यक्ष सहित सभी कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ एक-एक पौधा लगाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

संग्रहालयाध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण न केवल प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में सहायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था। सभी कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #Buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस पर सीताराम उपाध्याय संग्रहालय बक्सर में पौधारोपण आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीताराम उपाध्याय संग्रहालय परिसर में संग्रहालयाध्यक्ष एवं सभी कर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संग्रहालयाध्यक्ष सहित सभी कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ एक-एक पौधा लगाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। संग्रहालयाध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण न केवल प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में सहायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था। सभी कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #Buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 5, 2026

बक्सर में लगातार हो रही घटनाएं प्रशासनिक विफलता का प्रतीक : कंचन देवी, अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा

बक्सर में लगातार हो रही घटनाएं प्रशासनिक विफलता का प्रतीक : कंचन देवी, अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा

Buxar, Buxar | Jun 5, 2026