उचेहरा: स्टेट बैंक उंचेहरा में वर्किंग टाइम में ताला जड़ा मिला, ग्राहकों ने बैंक व्यवस्था पर उठाए सवाल
सतना जिला अंतर्गत उंचेहरा स्थित स्टेट बैंक में वर्किंग टाइम होने के बाद भी शूक्रवार की शाम ताला जड़ जाने से ग्राहकों ने बैंक प्रबंधन की ताना शाही के खिलाफ खड़े किए सवाल।बताया गया है कि शूक्रवार की शाम बैंक प्रबंधन ने बाहर से ताला जड़ दिया जिस वजह से बैंक के ग्राहक हुए परेशान,व्यवस्था के विरुद्ध बैंक ग्राहकों ने वीडियो वायरल कर खड़े किए सवाल।