फर्रुखाबाद: गांव महमदपुर निवासी महिला में पारिवारिक कलह के चलते खाया जहरीला पदार्थ,हालत बिगड़ी जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
कायमगंज कोतवाली के गांव महमदपुर निवासी 25 वर्षीय सविता पत्नी शुशांक का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद सविता ने आहत होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों ने जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सविता को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। हालात स्थित हैं।