लालगंज: हलिया क्षेत्र में 5 स्थानों पर मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने लोगों से वार्ता कर दिए आवश्यक निर्देश
हलिया थाना क्षेत्र के पांच स्थानों पर परमिशन प्राप्त होने पर मंगलवार को धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस मौके पर मौजूद रहेगी। सोमवार शाम 5:30 बजे अंबेडकर जयंती के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने क्षेत्र का भ्रमण कर जुलूस निकालने वाले को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।