कोंडागांव: मांझीआठगांव में हुए सड़क हादसे में मृतक चालक व परिचालक के शवों का पोस्टमार्टम बाद फरसगांव पुलिस ने शव परिजनों को कि सौंपा
शुक्रवार की दोपहर लगभग 3 बजे NH-30 मांझीआठगांव में रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही महिंद्रा बस का टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे स्तिथ दो दुकानों में घुस गया।हादसे में बस के चालक घनश्याम साहू निवासी रायपुर और परिचालक अरुण दुबे निवासी रीवा की मौके पर मौत हो गई।फरसगांव पुलिस ने शनिवार को मर्ग कायम कर दोनो के शवों का पोस्टमार्टम बाद शव परिजन सौंपा।