कोंडागांव: दूधगांव NH-30 में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में ट्रक चालक की हुई दर्दनाक मौत
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 दूधगांव में ट्रेलर और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई है। इस हादसे में कोयले से भरी ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं परिचालक घायल हो गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ट्रेलर नई कारों को लेकर नासिक से जगदलपुर की ओर जा रही थी उसी दौरान सामने से आ ट्रक उनसे भीड़ गई।