कोंडागांव: अबूझमाड़ जंगलो में सुरक्षाबलों के साथ कोंडागांव ITBP 53वीं वाहिनी दे रही नक्सलियों के हमले का मुंहतोड़ जवाब,8 नक्सली ढेर
15 जून को मिली जानकारी अनुसार सुरक्षा बलों के जवानों को अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। मुठभेड़ में कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर नारायणपुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, कोंडागांव की आइटीबीपी 53 वीं वाहिनी के जवान भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक फायरिंग में अब तक 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।