कोंडागांव: मालगांव के टेमरूपदर में दो बाइकों की हुई जबरदस्त टक्कर, हादसे में एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, लाया गया जिला अस्पताल
कोंडागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मालगांव अंतर्गत टेमरुपदर में आज रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में मालगांव का एक युवक बुरी तरह जख्मी हुआ है। बताया जा रहा है मालगांव निवासी राजकुमार नेताम पिता वासुदेव नेताम उम्र 24 वर्ष किसी काम से दुकान जा रहा था इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक तिलक महावीर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।