सिकंदराराऊ: पुरदिल नगर में हाई टेंशन विद्युत लाइन से टकराने से युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
शारिक नामक युवक अंबेडकर तिराहे के पास अपनी कबाड़ की दुकान के बाहर लोहे का पाइप उठा रहा था जो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकराते ही उसमें करंट उतर आया, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।