कोईलवर: कोईलवर में आवारा कुत्ते का आतंक, 9 लोगों को काटा; सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है
नगर पंचायत कोईलवर के वार्ड संख्या-9 में शनिवार को एक आवारा कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने दौड़ा-दौड़ाकर नौ लोगों को काट लिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद लोग घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। अस्पताल सूत्रों के हवाले से शनिवार की शाम करीब 7:00 बताया गया कि सभी घायलों का उपचार कर उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन, दवा दी गई।