पयागपुर: पयागपुर सीएचसी का एडी हेल्थ ने किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
पयागपुर सीएचसी का गुरुवार दोपहर 3बजे एडी हेल्थ डॉ अल्पना रानी ने औचक निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने इमरजेंसी ड्यूटी और वार्ड को देखते हुवे साफ सफाई और अच्छे तरीके से होने को लेकर निर्देश दिया। इस दौरान मौजूद रहे सीएचसी अधीक्षक धीरेन्द्र तिवारी से कहा शासन की योजनाओं का लाभ हर मरीज तक पहुंचाने के निर्देश के साथ व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहे।