सीतामऊ: सीतामऊ क्षेत्र की सड़कों पर बारिश से जलभराव, कांग्रेस ने जमा पानी को लेकर जताया विरोध
सीतामऊ। क्षेत्र की सड़क पर जलभराव और गड्ढों की समस्या को लेकर मंगलवार 15 सितंबर दोपहर करीब ढाई बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया,कार्यकर्ता सड़क किनारे जमा पानी के बीच बैठकर प्रदर्शन करते नजर आए, प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कांग्रेस ने जल निकासी व्यवस्था और सड़क सुधार की मांग उठाई,