Public App Logo
जमुई में छात्र प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार जमुई के कचहरी चौक पर छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ दिया। महिसौड़ी चौक पर पुलिस बैरिकेडिंग में तोड़फोड़ और पथराव की घटना सामने आई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएम, एसपी, एडीएम, एसडीएम, एसडीपीओ समेत जिला एवं पुलिस प्रशासन के दर्जनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएम ने स्पष्ट कहा है कि उपद्रव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #Jamui #JamuiNews #Bihar #BiharNews #StudentProtest #Police #LawAndOrder #BreakingNews #MahisauriChowk #KachahariChowk #DMJamui #SPJamui #JamuiPolice #LatestNews #BhaskarNewsJamui - Jamui News