भादरा: उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नेहा, तमन्ना और विजय को मिला 'ऑफ द मंथ' का पुरस्कार
भादरा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिरानी में सितंबर माह के ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ व ‘टीचर ऑफ द मंथ’ सम्मान समारोह में नेहा व तमन्ना को विद्यार्थी तथा व्याख्याता विजय मील को शिक्षक ऑफ द मंथ चुना गया। चयनितों को साफा, माला, बैग, बैज व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।