सांगानेर: झालाना स्थित आरआईसी में वरिष्ठ पत्रकार मिलापचंद डंडिया का अभिनंदन, पंजाब के राज्यपाल कटारिया व देवनानी भी रहे मौजूद
झालाना डूंगरी स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार मिलापचंद डंडिया का अभिनंदन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल कटारिया रहे और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अध्यक्षता की। जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीणचंद्र छाबड़ा रहे। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा भी मौजूद रहे।