सांगानेर: मधुमेह एवं मोटापा दिवस पर आयोजित वॉकाथोन को इनकम टैक्स कमिश्नर होली अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी
डॉ मेधावी न्यूट्रिफिट एवं गौतम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में "मधुमेह एवं मोटापा दिवस" के अवसर पर वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स, रोली अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर इस वाकाथॉन का शुभारंभ किया। गौतम हॉस्पिटल की सीईओ श्रीमती राज्यश्री गौतम ने सबका स्वागत किया, मुख्य अतिथि रोली अग्रवाल ने आयोजन को सराहा।