सांगानेर: यंग प्रेसिडेंट आर्गेनाइजेशन के 70 सदस्य दल ने मालवीय नगर में महावीर विकलांग सहायता समिति का किया अवलोकन
संस्था यंग प्रेसिडेंट आर्गेनाइजेशन के 70 सदस्य एक दल ने मालवीय नगर स्थित श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के कार्यालय का अवलोकन किया. इसके साथ ही उन्होंने विश्व प्रसिद्ध जयपुर फुट की निर्माण विधि भी देखी. इस दल में जापान, फिलीपींस, कोरिया, मलेशिया समेत कई देशों के महिला और पुरुष शामिल रहे। समिति के संस्थापक डॉ मेहता ने संबंध में जानकारी दी।