सांगानेर: भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से जनता को दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी उप चुनाव में 7 में से 5 सीट जीत चुकी है। भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। ऐसे में जीत के बाद प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने शनिवार शाम करीब पांच बजे एक वीडियो जारी कर कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार की जीत हुई है। सुनिए क्या कहा अग्रवाल ने