सांगानेर: उपचुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भारतीय जनता पार्टी की उप चुनाव में जीत के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो को जीत के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी को एक प्रचन्ड जीत मिली है। इस जीत में सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों का भी आभार जताया।