सांगानेर: जेडीए ने जोन-10 बालाजी मोड़ तिराहा जगतपुरा में एक किलोमीटर तक रोड सीमा को किया कब्जा-अतिक्रमण मुक्त
प्रवर्तन प्रकोष्ठ ने 23 आज जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित बालाजी मोड़ तिराहा जगतपुरा में करीब 01 कि.मी. तक रोड़ सीमा पर करीब 50 स्थानों पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से अत्यधिक लम्बाई में बनाये गये चबुतरें, सीढ़ियां, लोहे के एंगल, टीनशेड, तिरपाल, थड़ी, ठेलें, होडिंग साइन बोर्ड इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों के संबंध में अतिक्रमणकर्ताओं को पाबंद भी किया।