अल्बर्ट एक्का (जारी): अमेरिका-ईरान तनाव का असर: भारत में कमर्शियल गैस की किल्लत और बढ़ते दामों पर जिला परिषद सदस्य ने जताई चिंता
जारी प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य ने अमेरिका–ईरान युद्ध की स्थिति को लेकर भारत में बढ़ती महंगाई और गैस वितरण की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव का सीधा असर अब देश के आम लोगों पर दिखाई देने लगा है। जिला परिषद सदस्य ने बताया कि कमर्शियल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में परेशानी सामने आ रही है।