दिनांक 7.10.2026 को जिला विधिक प्राधिकरण पौड़ी के निर्देश अनुसार विकासखण्ड नैनीडांडा के अन्तर्गत पी.एल.वी. संतोषी ध्यानी ने राजकीय इंटर कॉलेज पीपली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं को बाल अधिकारों व लोक अदालत की जानकारी एवं बाल उन्मूलन अधिकार सहित बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रधानाचार्य अतर सिंह रावत ने छात्र छात्राओं को विधिक जानकारी, बाल अधिकार कानून व पोक्सो सहित अनेक विधिक जानकारी देने हेतु पी.एल.वी. संतोषी ध्यानी के प्रयासों की सराहना की।
शिविर में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अतर सिंह रावत, शिक्षक अर्जुन सिंह पटवाल, भुवेंद्र सिंह,विनोद सिंह, नेहा गुप्ता,राजेश सिंह रावत,मुकेश चन्द्र, जितेंद्र सिंह,महेश चन्द्र, हीरा लाल, गौरव बिष्ट, उमरान खान सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।