*प्रेस नोट*
*मीडिया सेल देहरादून*
*दिनांक - 08/10/2026*
*थाना नेहरू कॉलोनी*
*एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस का बडा एक्शन*
*युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने वाले यू-ट्यूबर सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
दिनांक 06/10/2026 को श्री राज सिंह चौहान पुत्र भूपेन्द्र सिंह चौहान निवासी टी स्टेट बंजारावाला थाना पटेल नगर जनपद देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक लिखित तहरीर दी कि अनुराग डोभाल व उसके अन्य साथियों द्वारा दिनांक 05-10-26 की रात्रि में उसे हरिद्वार बाईपास रोड पर मिलने के लिए बुलाया था, जहाँ उनके द्वारा उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालकर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमे उसे गंभीर चोटें आई। इस दौरान अनुराग डोभाल व उसके साथियों द्वारा उसे जान से मारने के इरादे से अपहरण कर ले जाने का प्रयास भी किया गया था। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0: 411/2026 धारा: 117(2), 191(2),351 (3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना प्राप्त साक्ष्य