युवाओं के सपनों को नई उड़ान! रोजगार मेले में 460 अभ्यर्थी अंतिम चरण के लिए चयनित।
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में अक्षयवट राय स्टेडियम, हाजीपुर में जिला प्रशासन एवं जिला नियोजनालय, वैशाली द्वारा एक दिवसीय रोजगार-सह-नियोजन मेला आयोजित किया गया।
रोजगार मेले में बिहार एवं अन्य राज्यों के 20 निजी क्षेत्र के नियोजकों ने भाग लिया। युवाओं में रोजगार के प्रति उत्साह देखने को मिला।
रोजगार मेले की प्रमुख उपलब्धियां:
🔹 20 निजी क्षेत्र के नियोजकों की सहभागिता।
🔹 1,215 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण एवं जमा किया बायोडाटा।
🔹 460 अभ्यर्थियों का अंतिम चरण के लिए चयन।
इस पहल का उद्देश्य युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।
जिला प्रशासन, वैशाली युवाओं को रोजगार, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
आइए, कौशल को अवसर दें और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB
#samratchoudhary #CMSamrat
#RojgarMela #EmploymentOpportunity #YouthEmpowerment #SkillDevelopment
18 views | Vaishali, Bihar | Nov 25, 2026