बरहरुवा: एसआईआर और जनगणना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिए कई अहम निर्देश
बरहरवा प्रखंड व नगर क्षेत्र में आगामी एसआईआर और जनगणना के कार्यों को सुचारू और शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बरहरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। मौके पर बीडीओ सनी कुमार दास,सीओ अनोज कुमार,ईओ दिपक कुमार मौजूद रहे।