हनुमना स्थित आरटीओ चेक पॉइंट पर हुए विवाद में अब पुलिस का पक्ष सामने आ गया है। सची पाठक ने आज शनिवार शाम करीब 4 बजे बयान जारी करते हुए बताया कि आरटीओ कर्मचारियों द्वारा ट्रकों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान कुछ ट्रक चालक आक्रोशित हो गए और मौके पर बनी झोपड़ी में आग लगा दी। वहां रखी कुर्सियां भी आग के हवाले कर दी गईं।