कालपी: कालपी तहसील सभागार में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 43 फरियादियों ने दर्ज कराई शिकायतें
Kalpi, Jalaun | Mar 17, 2025 कालपी तहसील सभागार में सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न किया गया, आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 43 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, इस दौरान कई अधिकारी अनुपस्थित मिले है।