कालपी: ऊसरगांव सरसेला रोड पर ट्रैक्टर के पहिये चढ़ने से गंभीर घायल हुए युवक के मामले में ट्रैक्टर चालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Mar 16, 2025 कालपी के शाहजहांपुर निवासी शिवसिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 13 मार्च को ऊसरगांव सरसेला रोड पर ट्रैक्टर चालक शिवकुमार द्वारा ट्रैक्टर को लापरवाही से चलाया, जिससे ट्रैक्टर पर बैठा मेरा पुत्र कमलेश सड़क पर गिर गया व ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से गंभीर घायल हो गया, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कर रविवार सुबह 11:30 बजे जानकारी दी है।