कालपी: कदौरा थाना पुलिस ने कबूतरा डेरा बबीना से 55 लीटर अवैध शराब के साथ महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Mar 17, 2025 कदौरा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदकिशोर ने मुखबिर की सूचना पर कबूतरा डेरा बबीना से मनोजवती पत्नी हरप्रसाद को 55 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने पकड़ी गई महिला शराब तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार की सुबह करीब 11:00 बजे जानकारी दी है।