जमुई: अग्नि से सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, डीएम ने एलईडी प्रचार वाहन किया रवाना
Jamui, Jamui | Apr 17, 2026 गर्मी के मौसम में बढ़ती अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों को सतर्क करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार 2 बजे समाहरणालय परिसर से डीएम नवीन सहित अन्य पदाधिकारियों ने एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन 17 से 30 अप्रैल तक जागरूक करेगा।