सुजानगढ़: सालासर मंदिर व्यवस्था सुधार को लेकर किसान सभा ने की रैली, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
सालासर में सोमवार को अखिल भारतीय किसान सभा ने मंदिर व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर रैली निकाली। कार्यकर्ता तहसील कार्यालय से शिव मंदिर तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे और एडीएम संतोष मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सालासर बालाजी मंदिर को देवस्थान विभाग को सौंपने, वीआईपी दर्शन व्यवस्था बंद करने की मांग रखी है।