पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम घबरा में परिवार के ही लोगों ने मां बेटी के साथ की मारपीट, पुलिस कर रही जांच
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम घबरा में परिवार के ही लोगों ने मामूली कहासुनी को लेकर मां बेटी के साथ मारपीट कर डाली। पीड़िता मीना पत्नी कुंवरपाल ने थाने में परिवार के ही राजू, आशाराम, अतराज व सोनू के विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी है। थाना पुलिस ने घायल मां बेटी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।