भीलवाड़ा: जिला कलेक्टर ने भीलवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी विद्यालयों में 1 दिन का अवकाश किया घोषित
भीलवाड़ा मौसम विभाग की जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिले के सभी विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा के संदर्भ में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीलवाड़ा के प्रस्ताव अनुसार एवं जसमीत सिंह संधू जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भीलवाड़ा में 30 जुलाई बुधवार को समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है