पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले में होली के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही मुस्तैद
पूर्णिया जिले के सभी थाना/ओ०पी० क्षेत्र अंतर्गत होली पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने और जुम्मा की नमाज़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया जिसको लेकर शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे से ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी चौक चौराहो पर पुलिस बल पूरी मुस्तैदी और सक्रियता के साथ मौजूद रही.