पूर्णिया पूर्व: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए निकाला गया फ्लैग मार्च
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा के दिशा-निर्देश पर पूर्णिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने एवं विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पूर्णिया पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से गुरूवार को 11:45 प्रेस व्यज्ञप्ति जारी कर दिया।