लातेहार: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिले के विभिन्न विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षक उपस्थिति एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।