उज्जैन ग्रामीण: नागझिरी उद्योगपुरी की दाना फैक्ट्री में मशीन में फंसने से युवक की मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
नागझिरी उद्योगपुरी में दाना बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राइंडर मशीन में फंसे से दमोह के युवक की मौके पर मौत हो गई। नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि खबर मिली थी कि उद्योगपुरी स्थित विजय लक्ष्मी इंडस्ट्रीज की ग्राइंडर मशीन में एक युवक फंस गया है, पुलिस तत्काल उद्योगपुरी पहुंची। ग्राइंडर मशीन में युवक का सिर और और हाथ फंसा था, वह खून