आरोन: बरखेड़ा हाट स्कूल के पास आरोन गुना मार्ग पर कार-बाइक टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल, इंदौर रेफर, मामला दर्ज
गुना में आरोन थाना के आरोन गुना मार्ग पर बरखेड़ा हाट स्कूल के पास बीते रोज तेज रफ्तार कर और बाइक की टक्कर हो गई। 2 अक्टूबर को दर्ज मामले में फरियादी अजय दुबे ने बताया, उनका भाई अमित दुबे बाइक से गुना से आरोन जा रहा था तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। गंभीर घायल अमित को आरोन से गुना और फिर इंदौर रेफर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।