साले ने जीजा के घर से पार कर दिया 37 लाख का सोना, ऑनलाइन जुए ने बना दिया चोर
रायपुर: टिकरापारा के लक्ष्मी नगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक सगे साले ने ही अपने जीजा के सूने मकान को निशाना बनाते हुए 37 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। आरोपी प्रियंक उर्फ शुभम पाण्डेय को ऑनलाइन जुए की लत थी और कर्ज चुकाने के लिए उसने ग्राइंडर मशीन से ताला काटकर 25 तोला सोना चोरी किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को दबोच लिया है। चोरी का पूरा मशरूका बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
#RaipurCrime #JijaSalaFraud #OnlineGamblingAlert #RaipurPolice
#BreakingNewsCG
Raipur, Raipur | Nov 3, 2026