गणेश चतुर्थी पर गूंजे जयकारे, गाजे-बाजे के साथ निकली गणपति की सवारी
कोटा। गणेश चतुर्थी के मौके पर कोटा के छावनी इलाके में आस्था और उल्लास का माहौल नजर आया। श्रद्धालु गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान गणपति की प्रतिमा को धूमधाम से लेकर रवाना हुए। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
श्रद्धालु गणपति की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाकर यात्रा के रूप में लेकर निकले। रास्तेभर लोगों ने श्रद्धा के साथ गणपति के दर्शन किए और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गणेश चतुर्थी को लेकर छावनी क्षेत्र में दिनभर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
Ladpura, Kota | Sep 14, 2026