लाडनूं: बुल्दू गांव में अज्ञात चोरों ने देर रात एक सोने-चांदी की दुकान में की चोरी, ₹20 लाख के आभूषण किए पार
Ladnu, Nagaur | Dec 14, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं थाना क्षेत्र के बुल्दू गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों द्वारा सोने चांदी की दूकान पर धावा बोलते हुए दूकान में रखे करीब बीस लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गये । वहीं चोरी की सूचना मिलते ही शनिवार को लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी।